कैलाश अस्पताल के नर्स डे समारोह में मनदीप को ‘स्टाफ नर्स ऑफ द ईयर’ पुरस्कार
देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी के हरिद्वार रोड स्थित कैलाश अस्पताल में विभिन्न प्रतियोगिताएं व कार्यक्रम आयोजित किए गए। नर्स मनदीप को ‘स्टाफ नर्स ऑफ द ईयर’ पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कैलाश अस्पताल के निदेशक पवन शर्मा, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. आतिश सिन्हा, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट सुषमा वर्गीज व डिप्टी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट सविता सोनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर नर्सेस ने नृत्य व गीत प्रस्तुत किए। वाद-विवाद व चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। उत्कृष्ट कार्य के लिए नर्सेज को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैलाश अस्पताल के डायरेक्टर पवन शर्मा ने सभी नर्सेस को नर्सेस शुभकामनाएं दी। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर आतिश सिन्हा ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के इतिहास की जानकारी देते हुए कहा कि नर्सेस किसी भी अस्पताल की रीड होती हैं। नर्सिंग सुपरिटेंडेंट सुषमा वर्गीज ने सभी नर्सेस से निस्वार्थ भाव से सेवा करने और अपने काम के प्रति प्रतिबद्धता रखने का आह्वान किया।

