उत्तराखंडराजधानी

दिलाराम तिराहे पर अब नजर आएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा, सीएम ने किया लोकार्पण

देहरादून। दिलाराम बाजार तिराहे पर अब 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहराएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत दिलाराम बाजार में स्थापित इस 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शहर के प्रमुख स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापित होने से आम जनता में देश प्रेम और राष्ट्रीयता की भावना का और तेजी से प्रसार होगा। इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, वन मंत्री सुबोध उनियाल, राजपुर रोड के विधायक खजानदास, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, डीएम व स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की सीईओ सोनिका, नगर निगम के अपर नगर आयुक्त वीर सिंह बुदियाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *