ज्ञानपथकॉलेज-विश्वविद्यालयछात्र-युवा

सीआईएमएस और यूआईएचएमटी में आयोजित हुआ फ्रेशर एंड फेयरवेल-2023

देहरादून। कुआंवाला स्थित सीआईएमएस व यूएचआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में फ्रेशर एंड फेयरवेल-2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज में इस वर्ष प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया, तो वहीं इस वर्ष पासआउट हुए छात्र-छात्राओं को विदाई भी दी गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा रैंप वॉक के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान  विभिन्न डिपार्टमेंट से चुने गए मिस और मिस्टर

कार्यक्रम में मिस व मिस्टर फ्रेशर और फेयरवेल का चयन किया गया। नर्सिंग डिपार्टमेंट में मिस्टर फ्रेशर अखिलेश, मिस फ्रेशर मानसी और मिस्टर फेयरवेल आदर्श व मिस फेयरेवल श्रेया चुनी गईं। पैरामेडिकल डिपार्टमेंट में मिस फ्रेशर रिया, मिस्टर फ्रेशर केंद्र, मिस फेयरवल संगीता गुरूंग व मिस्टर फेयरवल अभिषेक राणा चुने गए। मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में सागर मिस्टर फ्रेशर व नंदिनी मिस फ्रेशर चुनी गईं। होटल मैनेजमेंट में अंजना मिस फ्रेशर व नितिन मिस्टर फ्रेशर और प्राजक्ता मिस फेयरवल व मिलिंद मिस्टर फेयरवल चुने गए।

आर्थिक रूप से कमजोर 300 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क उच्च शिक्षा दे रहा संस्थानः जोशी
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एनके जोशी और हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हेमचंद्र पांडे उपस्थित रहे। इससे पूर्व सीआईएमएस व यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन ललित मोहन जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान में संचालित किए जा रहे विभिन्न कोर्स से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले 22 वर्षों में इन कोर्स से पासआउट हुए छात्र-छात्राएं अब तक पूरे देश-विदेश व प्रदेश में अपना योगदान दे रहे हैं। संस्थान ने कोरोना काल में निराश्रित हुए 100 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान की। वहीं, प्रत्येक वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर 300 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान की जा रही है।

कार्यक्रम में उत्तराखंड नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार मनीषा ध्यानी, उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ. आरके जैन, भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन आरके शर्मा, आरोग्यम मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन संदीप केडिया, ओहो रेडियो की सहसंस्थापक मोनिका मेहता, केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग की चेयरपर्सन प्रीत शिखा शर्मा, सीआईएमएसएंडआर कॉलेज की डायरेक्टर सपना जोशी, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के मैनेजिंग डॉयरेक्टर संजय जोशी, डॉयरेक्टर केदार सिंह अधिकारी, कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुमन वशिष्ठ, उप प्रधानाचार्य रवींद्रनाथ कुमार झा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *