नारीशक्तिउत्तराखंडविविध

महिला समूहों के लिए शुरू हुई ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’

देहरादून। रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला समूहों को ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के रूप में तोहफा प्रदान किया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश में कार्यरत तमाम महिला समूहों के निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री की ओर से इस योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
प्रदेश में वर्तमान में तमाम महिला समूह कार्यरत हैं, जो विभिन्न उत्पादों को तैयार करते हैं। कई बार इनको सही बाजार न उपलब्ध होने के कारण परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। अब प्रदेश में उक्त योजना शुरू की गई है। इसके लिए प्रत्येक विकासखंड में महिला समूहों के स्थानीय उत्पादों की किसी सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शनी लगवाकर विपणन के लिए समुचित अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास होगा। योजना का संचालन महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *