उत्तराखंडचारधाम अपडेट

केदारनाथ पैदल मार्ग हिमस्खलन से दूसरे दिन भी अवरुद्ध, खोलने में जुटी टीमें

रुद्रप्रयाग। हिमस्खलन के कारण बंद केदारनाथ पैदल मार्ग को खोलने का प्रयास वीरवार दोपहर बाद तक जारी था। भारी हिमपात के बीच बुधवार को भैरो गदेरा और कुबेर ग्लेशियर में हिमस्खलन होने के कारण यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो गया था।

रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने पैदल यात्रा मार्ग को सुचारू करने के लिए डीडीएमए, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ और पुलिस की टीमें वीरवार को सुबह से जुटी रहीं। दोनों ग्लेशियरों से आई बर्फ को हटाने के क्रम में भैंरों ग्लेशियर क्षेत्र में रास्ता साफ कर लिया गया। कुबेर ग्लेशियर क्षेत्र में भी बर्फ हटा ली गई। लेकिन, दोपहर करीब ढाई बजे भैरों ग्लेशियर क्षेत्र में दोबारा हिमस्खलन के कारण आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई।

रुद्रप्रयाग के डीएम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा मार्ग पूरी तरह से सुचारू न होने तक केदारनाथ की यात्रा पर न जाएं, जिस स्थान पर हैं, उसी स्थान पर सुरक्षित रहें। उन्होंने यह भी कहा कि जो यात्री हेली सेवा से दर्शन करना चाहते हैं, वे हेली सेवा के माध्यम से केदारनाथ धाम के दर्शन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *