उत्तराखंड में दूर-दराज तक उत्साह के साथ सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आकाशवाणी से 100वें प्रसारण को रविवार को उत्तराखंड में उत्साह के साथ सुना गया। राजभवन में इस प्रसारण को सुनने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे, जहां राज्यपाल गुरमीत सिंह समेत क्या प्रमुख लोगों और अधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को सुना।
नैनीताल जिले के प्रवास पर गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वहीं जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के साथ मोदी के मन की बात सुनी। राज्य के सभी ब्लॉक मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों और स्कूलों में भी प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण को सुनने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा भाजपा की ओर से बूथ स्तर पर लोगों के साथ प्रसारण को सुनने की व्यवस्था बनाई गई थी।

