आपदा प्रबंधनउत्तराखंडगढ़वाल मंडलदुर्घटना

नैनबाग क्षेत्र में यमुना नदी में गिरा वाहन, चार घायल

नैनबाग (टिहरी)। विकासनगर-यमुनोत्री हाईवे पर थाना कैंपटी क्षेत्रांतर्गत नैनबाग की सुमन क्यारी चौकी इलाके में रविवार सुबह पिकअप यमुना नदी में गिर गई। इस हादसे में पिकअप सवार चार लोग घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को देहरादून हायर सेंटर रिफर किया गया है।


दुर्घटना की सूचना मिलते ही नैनबाग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू किया। टिहरी के आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, पिकअप में चार लोग सवार थे। इनमें से दो लोग ऊपर ही छिटक गए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवा दिया। दोनों व्यक्तियों को सामान्य चोटें आये हैं। अन्य दो व्यक्तियों को भी खोज निकल गया है। यमुना में गिर कर पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बारे में विस्तृत ब्यौरे की प्रतिक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *