उत्तराखंडनारीशक्ति

इस बार 14 महिलाओं को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार, 35 आंगनबाड़ी कार्यकत्री भी पुरस्कृत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित समारोह में वर्ष 2022-23 के लिए राज्य स्त्रीशक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार व आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार प्रदान किए। इस वर्ष 14 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के खाते में 51-51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि डिजिटल हस्तांतरित की गई।

उत्तराखंड की ‘झांसी की रानी’ थी तीलू: धामी 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरांगना तीलू रौतेली ने 15 वर्ष की उम्र में युद्ध भूमि में अपने रण कौशल से शत्रुओं को परास्त किया था। अपूर्व शौर्य, संकल्प और साहस की धनी तीलू को उत्तराखंड की झांसी की रानी कहकर याद किया जाए तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। उन्होंने 15 से 22 वर्ष की आयु के मध्य सात युद्ध लड़े और अपनी वीरता व रण कौशल का परिचय दिया।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने इस वर्ष से तीलू रौतेली पुरुस्कार की धनराशि 31 हजार रूपये से बढ़ाकर 51 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरुस्कार की धनराशि भी 21 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रूपये कर दी है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने भी समारोह में विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *