उत्तराखंडकर्मचारी-शिक्षकराजकाज

परिवहन निगम और समाज कल्याण विभाग के कार्मिकों की समस्याएं सीएस तक पहुंचाईं

देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अरुण पांडेय ने उत्तराखंड परिवहन निगम व समाज कल्याण विभाग के कार्मिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने की मांग को लेकर राज्य के मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव (समाज कल्याण) को पत्र भेजा है।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष अरूण पांडेय ने की समस्याओं के हल की मांग

यह जानकारी परिषद के प्रवक्ता आरपी जोशी ने दी। परिषद अध्यक्ष पांडेय ने पत्र में कहा है कि परिवहन निगम के मृतकाश्रितों को अन्य विभागों की भांति अनुकंपा के आधार पर नियमित नियुक्ति प्रदान न किए जाने पर मृतकाश्रितों ने 10 अक्तूबर सेे अनिश्चितकालीन अनशन शुरु करने का ऐलान किया हुआ है। उन्होंने मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु से मांग की कि परिवहन निगम में मृतकाश्रित नियमावली के अनुसार नियमित नियुक्ति प्रदान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। वहीं, समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव को लिखे पत्र में उन्होंने समाज कल्याण अधिकारियों के रिक्त 8 पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया शीघ्र करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *