उत्तराखंडराजकाजराजधानीराजनीति

राज्यस्तरीय महिला उद्यमिता परिषद की नवनियुक्त उपाध्यक्ष विनोद उनियाल ने श्रीमहंत देवेंद्र दास से की शिष्टाचार भेंट 

देहरादून। राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद की नव नियुक्त उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेत्री विनोद उनियाल ने सोमवार को दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका। उपाध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद उन्होंने दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेंद्र दास से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के में प्रदेश के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक बातचीत हुई। श्रीमहंत देवेंद्र दास ने उन्हें श्रीमहंत इंदिरेश  अस्पताल की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।  श्रीमती उनियाल ने श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल को राज्य सरकार का महत्वपूर्ण सहयोगी बताते हुए  अस्पताल की ओर से जनहित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

एसजीआरआर समूह के कार्यों को सराहा

दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार वरिष्ठ भाजपा नेत्री विनोद उनियाल का स्वागत किया गया। श्रीमहंत देवेंद्र दास ने उन्हें दरबार साहिब की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किया। श्रीमती उनियाल ने स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, मेडिकल शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में एसजीआरआर ग्रुप की ओर से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए श्रीमहंत देवेंद्र दास को बधाई दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *