कुमाऊं मंडल के लोगों को मिली सुविधा, अब वाणिज्यिक कोर्ट के लिए नहीं आना पड़ेगा देहरादून
हल्द्वानी। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी व न्यायाधीश राकेश थपलियाल ने बुधवार को यहां रामपुर रोड पर कुमाऊं डिवीजन के वाणिज्यिक न्यायालय का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंटकर दोनों का स्वागत किया।
हल्द्वानी में हुआ कुमाऊं डिवीजन के वाणिज्यिक न्यायालय का उद्घाटन
न्यायमूर्ति तिवारी ने बताया कि वाणिज्य कोर्ट बन जाने से कुमाऊं की जनता और अधिवक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। इससे पूर्व कुमाऊं के निवासियों व अधिवक्ताओं को अपने बहुत से वाणिज्य संबंधी कार्यों के लिए देहरादून जाना पड़ता था। अब कल से उन्हें हल्द्वानी में ही वे सभी सुविधाएं मिलेंगी। इस दौरान नैनीताल की जिला जज सुजाता सिंह, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल आशीष नैथानी, एडीजे कुंवर अमनिंदर सिंह, न्यायमूर्ति नैनीताल पंकज पुरोहित, सिविल जज हल्द्वानी अलका, सिविल जज हल्द्वानी गुलिस्ता अंजुम, डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज नीलम रात्रा, डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज नंदन सिंह राणा, सिविल जज हल्द्वानी सोनिया, सिविल जज हल्द्वानी विशाल गोयल, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हल्द्वानी मोहित महेश, सीनियर सिविल जज हल्द्वानी ज्योति बाला, चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (रेलवे) हल्द्वानी, मनोज कुमार द्विवेदी, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

