चयन वर्ष खत्म होने में सिर्फ दो माह शेष, नहीं मिला कार्मिकों को पदोन्नति में शिथलीकरण का लाभ
देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडेय व प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने अपर मुख्य सचिव (कार्मिक) को पत्र प्रेषित कर राज्य कार्मिकों को चयन वर्ष 2023-24 की समाप्ति से पूर्व पदोन्नति में शिथिलीकरण का लाभ दिलाने की मांग की है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने अपर मुख्य सचिव (कार्मिक) को लिखा पत्र
प्रदेश प्रवक्ता आरपी जोशी ने बताया कि परिषद के लगातार मांग करने पर प्रदेश सरकार ने 29 दिसंबर 2023 को अधिसूचना संख्या-178539/XXX(2)/2023-E 43208 के मध्यम से चयन वर्ष 2023-24 के लिए पदोन्नति में शिथिलीकरण का लाभ अनुमन्य करने की व्यवस्था की थी। लेकिन, लोकसभा चुनाव के कारण प्रदेश के अधिकांश कार्मिकों को उक्त सुविधा का लाभ प्राप्त नहीं हो पाया है। जबकि, चयन वर्ष 2023-24 समाप्त होने में केवल 2 माह का ही समय शेष है।
सभी विभागाध्यक्षों को दिशा-निर्देश जारी करने की उठाई मांग
परिषद अध्यक्ष पांडेय और महामंत्री भट्ट ने पत्र में मांग की कि अपर मुख्य सचिव पदोन्नति में शिथिलीकरण की व्यवस्था का लाभ पात्र कार्मिकों को दिलाने के लिए सभी विभागाध्यक्षों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए वर्तमान तक विभिन्न विभागों में पदोन्नति प्रकरणों की भी समीक्षा करें, ताकि प्रदेश के कार्मिकों को शासन की ओर से को गई व्यवस्था का लाभ चयन वर्ष की समाप्ति से पूर्व प्राप्त हो सके।

