राजकाजआदेश-निर्देश

सीएम के निर्देश पर सिडकुल के दो अधिकारी सस्पेंड, वित्त नियंत्रक भी हटाए गए

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास निगम उत्तराखंड लिमिटेड (सिडकुल) के दो अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। इसके अतिरिक्त वित नियंत्रक को भी पद से हटा दिया गया है।

कथित तौर पर भ्रष्टाचार की शिकायत और उद्यमियों से अहसयोग की शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई। सीएम के निर्देश के बाद सिडकुल के प्रबंध निदेशक रोहित मीणा लेखाकार परविंदर सिंह और प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक व पीआरओ (काशीपुर) कमल किशोर कफल्टिया के निलंबन आदेश जारी किए। साथ ही सिडकुल के वित्त नियंत्रक मनीष उप्रेती को भी तत्काल प्रभाव से वित्त नियंत्रक पद से हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री धामी की ओर से कहा गया है कि जहां एक ओर राज्य सरकार निवेश सम्मेलन की तैयारी कर रही हैं, वहां इस तरह की कार्यप्रणाली को क़तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *