राजकाजआदेश-निर्देशशहरी निकाय

नगर निगम कर्मचारियों की हाजिरी भी अब बायोमेट्रिक मशीन से होगी

देहरादून। उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब देहरादून नगर निगम ने बायोमेट्रिक मशीन से वार्डवार कर्मचारियों की उपस्थिति जांचने की कवायद शुरू की है। इसके लिए पोर्टेबल बायोमेट्रिक मशीन का इस्तेमाल होगा। निगम प्रशासन इन बायोमेट्रिक मशीन की खरीद करने जा रहा है।

फील्ड कर्मियों की उपस्थिति पोर्टेबल मशीनों के जरिए कार्यस्थल पर ही होगी

नगर निगम प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि सभी जोनल व अनुभाग कार्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन लगाई जाएगी, जिसमें कर्मचारियों को कार्यालय में उपस्थित होने के समय और कार्यालय छोडते समय उपस्थिति दर्ज करानी होगी। शहर की सफाई व्यवस्था में व्यवधान न पड़े इसके लिए वार्डांें के सुपरवाईजरों को पोर्टेबल बायोमेट्रिक मशीन दी जाएगी, जिससे सभी सफाई मित्र अपनी उपस्थिति अपने कार्य क्षेत्र में ही दर्ज करा सकेगें। इन बायोमेट्रिक मशीन से हाथों के साथ-साथ चेहरों की पहचान करते हुए कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज होगी। सुपरवाइजर सभी पर्यावरण मित्रों की उपस्थिति सुबह व शाम दोनों पालियों में अंकित करवाएंगे। निगम में कार्यरत सभी नियमित कर्मचारियों के साथ ही संविदा व आउटसोर्स कर्मियों को भी बायेामेट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज करानी अनिवार्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *