वेडिंग प्वाइंट में भीषण अग्निकांड, कार व लोडर समेत 5 वाहन और टेंट हाउस जलकर खाक
ऋषिकेश। शुक्रवार तड़के हुए भीषण अग्निकांड में पांच वाहनों समेत वेडिंग प्वाइंट और टेंट हाउस जल कर स्वाहा हो गए। ऋषिकेश के साथ ही लाल तप्पड़ व आसपास के क्षेत्रों से बुलाए गए पांच फेयर टेंडरों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस के अनुसार, ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गंगानगर में मधुर मिलन वेडिंग प्वाइंट है। गंगानगर निवासी शहजाद पुत्र निसार अहमद ने इसे लीज पर लिया हुआ है और वहीं इसे संचालित करता है। वेडिंग प्वाइंट के एक हिस्से में शहजाद का टेंट हाउस भी है। तड़के पुलिस को सूचना मिली कि वेडिंग प्वाइंट में आग लग गई है।
ऋषिकेश के अलावा लाल तप्पड़ और अन्य क्षेत्रों से पहने 5 फायर टेंडरों ने पाया आग पर काबू

सूचना मिलते ही कोतवाली ऋषिकेश से पुलिस और फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। आग का विकराल रूप देखकर पुलिस ने लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र व आसपास से भी फायर टेंडर बुला लिए। मौके पर पांच फायर टेंडरों ने काफी देर के8 मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच पुलिस ने वहां रखे गैस के सिलेंडरों को हटाकर बड़ी दुर्घटना को ताल दिया।

पुलिस के अनुसार, अग्निकांड में वेडिंग प्वांइट में खड़े चार चौपहिया वाहन व एक बाइक के साथ ही पूरा टेंट हाउस समान समेत जल गए। जल कर खाक हुए वाहनों में दो छोटे हाथी (लोडर) UK 14 CA 4414 व Uk 14CA 1594, एक बोलेरा पिकअप Uk 14CA 3191, एक क्रेटा कार UK 14J8696 और एक स्प्लेंडर बाइक HR 02 1284 शामिल है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग की वजह प्रथमदृष्टया शार्ट सर्किट मानी जा रही है। पुलिस और फायर सर्विस आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर रही हैं।

