अंतर सचिवालय क्रिकेट टूर्नामेंटः महिला टीम में रॉयल चैलेंजर्स और पुरूष टीम में हरिकेन की जीत से शुरूआत
देहरादून। अंतर सचिवालय क्रिकेट टूर्नामेंट-2023 रविवार को महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में आरंभ हो गया। पहले दिन पहला मैच ‘हारमोनी कप’ के लिए सचिवालय की महिला क्रिकेट टीमों- सचिवालय रॉयल चैैलेंजर्स बनाम सचिवालय एवेंजर्स के बीच खेला गया। 10 ओवर के मैच में सचिवालय एवेंजर्स ने 3 विकेट खोकर कुल 83 रन बनाए। सुनीता ने 32 और रेनू ने 31 रन की पारी खेली। दीपा बोहरा ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स ने महज 8.2 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त करते हुए 7 विकेट से मैच जीत लिया। चंपा कोरंगा ने 25 और प्रीति ने 26 रन बनाए। सचिवालय एवेंजर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए नीलम ने 1 विकेट झटका। दीपा बोहरा को ‘मैंन ऑफ द मैच’ और रेनूू तिवारी को ‘फाइटर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया।
दूसरी ओर, ‘मोनाल कप’ के लिए पुरुष टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच सचिवालय हरिकेन और सचिवालय डेंजर के बीच खेला गया। सचिवालय हरिकेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। उसने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर कुल 162 रन बनाए। कपिल व आशीष रावत ने 25-25 और सुनील ने 23 रन बनाए। डेंजर की ओर से अमित तोमर ने 3 और राकेश जोशी ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेंजर की टीम कुल 20 ओवरों में 131 रन पर आउट हो गई। हरिकेन ने मैच 31 रन से जीत लिया। सचिवालय डेंजर की ओर से अरविंद राणा ने 31 और वीरेंद्र सिंह ने 24 रन बनाए। जबकि, हेरिकेन की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनुज चमोली ने 4 और रवि व आशीष ने 2- 2 विकेट चटकाए। ‘फाइटर ऑफ द मैच’ अमित तोमर को और ‘मैन ऑफ द मैच’ अनुज चमोली को घोषित किया गया।
इस अवसर पर सचिवालय क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष अनिल जोशी, सचिव राजेंद्र रतूड़ी, विनोद शर्मा, अनिल काला, अतुल कुमार सिंह, संदीप बिष्ट, आशीष असवाल, टिकराज सिंह, सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा, महासचिव राकेश जोशी, जीतमणि पैन्यूली, ललित जोशी आदि मौजूद रहे।

