दुर्घटनाउत्तराखंडऑपरेशंसकुमाऊं मंडल

नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक में भीषण हादसा, 8 की मौत, सीएम ने जताया शोक

नैनीताल। ओखलकांडा ब्लॉक क्षेत्रांतर्गत शुक्रवार सुबह सवारी वाहन करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में 8 लोगो की मौत हो गई। कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।

छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर 500 मीटर नीचे गिरा 9 लोगों से भरा वाहन 

दुर्घटना छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर दूरस्थ क्षेत्र डालकन्या और छीनाखान के बीच हुई। वाहन में 9 लोग सवार बताए गए हैं। एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने तहसीलदार को सूचित किया कि सुबह पतलोट से लगभग 2-3 किलोमीटर दूर डालकन्या निवासी व्यक्ति का वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया है, जिसमें  कई लोग सवार हैं। सूचना पर तहसील प्रशासन, थाना खनस्यूँ का फोर्स मौके पर पहुंचा। एसडीआरएफ को भी रेस्क्यू के लिए बुलाया गया।  हादसे में वहां के परखच्चे उड़ गए।

बताया जा रहा है कि वाहन में सवार लोगों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और तीन पुरुष मृत मिले, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा। एक व्यक्ति घायल है। सभी लोग एक ही गांव के बताए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *