उत्तराखंडगढ़वाल मंडल

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बोले सीएम, सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएं

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति अपनी क्षमता व दक्षता से राज्य का सम्मान और गौरव बढ़ा रही है। प्रदेश की समृद्ध व गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का दायित्व भी नारी शक्ति बखूबी निभा रही है।
मुख्यमंत्री सोमवार को ऋषिकेश से सटे परमार्थ निकेतन में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मे संबोधन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार महिलाओं के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास अपार उपलब्धियां और योजनाएं हैं। इन उपलब्धियों और योजनाओं को लेकर हर बहन तक पहुंचने की जिम्मेदारी महिला मोर्चा की है।

 

उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा लगातार पार्टी के कार्यक्रमों के साथ ही रचनात्मक और सामाजिक कार्याे में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क करने का आह्वान किया। कार्यसमिति की बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, विधायक रेनू बिष्ट, राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत आदि ने भी संबोधन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *