न्यूज विंडोउत्तराखंडदेश-दुनिया

गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद ने विभिन्न मसलों पर की चर्चा

नरेंद्रनगर (टिहरी)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में यहां स्थित एक होटल में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पाटिल और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए।

मध्य क्षेत्रीय परिषद में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ आदि चार राज्य सदस्य हैं। बैठक में राज्यों के बीच के विभिन्न मसलों, आंतरिक व सीमाओं की सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक शुरू होने से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुष्पगुच्च भेंटकर स्वागत किया।

पीटीसी हेलीपैड पर केंद्रीय गृहमंत्री की धामी-योगी ने की अगवानी


सुबह केंद्रीय गृहमंत्री शाह नरेंद्रनगर स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के हेलीपैड पर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री धामी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, टिहरी की सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, पौड़ी के सांसद तीरथ सिंह रावत ने उनका स्वागत किया। वनमंत्री व नरेंद्रनगर के विधायक सुबोध उनियाल, वित एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नरेंद्रनगर के पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह, टिहरी की जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय, धनोल्टी के विधायक प्रीतम सिंह पंवार, घनसाली के विधायक शक्तिलाल शाह, देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी, ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगाई, सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम, आलोक कुमार पांडेय, गढ़वाल रेंज के आईजी करन सिंह नगन्याल, टिहरी के डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर समेत कई जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता और अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *