Uncategorised

उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने को केंद्र की हरी झंडी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने पर सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इस संबंध में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरन रिजिजु ने पत्र लिखकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जानकारी दी है।
केंद्रीय मंत्री ने पत्र में कहा है कि राज्य सरकार की ओर से हल्द्वानी में उच्च न्यायलय के लिए आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करा दिए जाने पर केंद्र सरकार उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने की अधिसूचना की प्रक्रिया आरंभ कर देगी। गौरतलब है कि हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने का फैसला लिया था। अब केंद्र की हरी झंडी मिलने के बाद हाईकोर्ट शिफ्टिंग का रास्ता साफ हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *