उत्तराखंड में अगले छह माह के लिए कर्मचारियों की हड़ताल पर प्रतिबंध
देहरादून। उत्तराखंड में सरकार ने अगले छह माह के लिए सभी राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी की गई।
सचिव (कार्मिक) शैलेश बगोली की ओर से इस संबंध में जारी अधिसूचना में कहा गया है कि लोकहित में ऐसा करना आवश्यक है। इसलिए, उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम-1966 (उत्तराखंड राज्य में यथाप्रवृत) की धारा-3 की उपधारा-1 के अधीन राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल निषिद्ध रहेगी।

