स्कूलखेल-खिलाड़ीछात्र-युवा

द हेरिटेज स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में एशियन स्कूल और न्यू दून ब्लॉजम की जीत

देहरादून । प्रथम द हेरिटेज स्कूल इनविटेशनल सीनियर ब्वॉयज क्रिकेट टूर्नामेंट में एशियन स्कूल ने आर्यन स्कूल को और न्यू दून ब्लॉसम स्कूल ने निर्मल आश्रम दीपमाला स्कूल, ऋषिकेश को हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया।

वीरवार को पहला मैच द आर्यन स्कूल और एशियन स्कूल के बीच खेला गया। द एशियन स्कूल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी कर द आर्यन स्कूल के समक्ष 197 रन का लक्ष्य रखा। द आर्यन स्कूल महज़ 69 रन ही बना पाया। द एशियन स्कूल ने 127 रन से जीत दर्ज की।

दिन का दूसरा मैच न्यू दून ब्लॉसम और निर्मल आश्रम दीपमाला स्कूल ऋषिकेश के बीच खेला गया। निर्मल आश्रम दीपमाला स्कूल ऋषिकेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और न्यू दून ब्लासम् के समक्ष 66 रन का लक्ष्य रखा। न्यू दून ब्लॉसम ने 8 से विकेट से जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *