दुर्घटनाविविधस्वास्थ्य

ब्लड कंपोनेंट लेकर उड़ा एम्स का ड्रोन नहीं पहुंच पाया कोटद्वार अस्पताल, आपात लैंडिंग

ऋषिकेश। ब्लड कम्पोनेंट लेकर यहां स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से सोमवार को कोटद्वार बेस अस्पताल के लिए भेजा गया ड्रोन अपने tay स्थान तक नहीं पहुंच पाया। उसकी  आपात लैंडिंग करानी पड़ी।

ट्रायल उड़ान के दौरान कोटद्वार पहुंचने से पहले ही करीब 400 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे ड्रोन को तेज हवाओं और खराब मौसम का सामना करना पड़ा। उड़ान में बाधा उत्तर होने पर उसे आपात लैंडिंग कराई गई। उल्लेखनीय है कि इसी साल 16 फरवरी को एम्स ऋषिकेश ने ड्रोन के माध्यम से टिहरी तक दवा पहुंचाने का ट्राॅयल किया था। उस दौरान 36 किलोमीटर की हवाई दूरी पर स्थित जिला चिकित्सालय टिहरी तक ड्रोन से दवा पहुंचाई गई थी। फिर 2 मार्च को इसका दूसरी बार सफल ट्रायल किया गया। दूसरे ट्रायल में दवा लेकर ड्रोन ने एम्स के हेलीपैड से नीलकंठ मंदिर के निकट स्थित जुड्डा गांव के लिए उड़ान भरी थी। अब सोमवार को तीसरी बार कोटद्वार बेस हॉस्पिटल के लिए ड्रोन के माध्यम से ब्लड कम्पोनेंट भेजे जा रहे थे। चिकित्सकों के अनुसार यह ब्लड कम्पोनेंट सेंसिटिव होते हैं, इसलिए इसे निश्चित तापमान पर व्यवस्थित कर भेजा जा रहा था। लेकिन खराब मौसम की वजह से यह ट्रायल सफल नहीं हो सका।

एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने ट्रायल सफल नहीं होने पर दुख व्यक्त किया और कहा कि उत्तराखंड में पल-पल बदलते मौसम की वजह से कभी- कभी इस प्रकार की घटनाएं हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कोटद्वार के लिए फिर से ड्रोन के जरिए ब्लड कम्पोनेंट पहुंचाने का ट्रायल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *