Tuesday, November 10, 2026
Latest:
कलाधरोहरनारीशक्तिरंगमंचविविध

सरस्वती विहार में शुरू हुई रामलीला, महिलाएं निभा रहीं शत-प्रतिशत किरदार

देहरादून। सरस्वती विहार में शनिवार से 10 दिवसीय रामलीला का मंचन आरंभ हो गया। यह रामलीला इस मायने में खास है कि इसमें रामायण के पात्रों को शत-प्रतिशत महिलाएं ही अभिनीत कर रही हैं। पहले दिन मंचन के दौरान पंडाल दर्शकों से खचाखच भरा रहा। दर्शकों में भी अधिक तादाद महिलाओं की थी।

रामलीला का आयोजन सरस्वती विहार विकास समिति (अजबपुर खुर्द) करवा रही है। पूर्वाह्न समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट, सचिव गजेंद्र भंडारी, पार्षद विमल उनियाल और पूर्व अध्यक्ष बीपी शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके रामलीला का शुभारंभ किया। रामलीला का मंचन मानपुर कोटद्वार की  ‘मातृशक्ति लोक कला सांस्कृतिक समिति’ से जुड़ी महिला कलाकार कर रही हैं। 

श्रवण कुमार के प्रसंग ने किया भावुक, हुआ रामजन्म, अन्य पात्र भी रहे प्रभारी

आज पहले दिन जहां श्रवण कुमार से जुड़े प्रसंग ने दर्शकों को भावुक किया। वहीं, रावण-कुंभकरण के तपस्या और  प्रभु श्रीराम के जन्म के प्रसंगों ने भी प्रभाव छोड़ा। श्रवण कुमार की भूमिका सोनिया रावत और रावण का किरदार गीता काला ने निभाया। नारद मुनि की भूमिका में कमलेश्वरी रावत, जनक और शिवजी की लीला धूलिया, पार्वती की भूमिका अनुराधा नेगी ने निभाई। श्रृंगऋषि व ब्रह्मा का रोल  सरोज बिष्ट ने निभाया। लक्ष्मी मलासी दशरथ,  सुधा रावत कौशल्या, उर्मिला रावत सुमित्रा और अनुराधा नेगी कैकेई बनीं। ऋषि वशिष्ठ का किरदार किरण नेगी, कुंभकरण का लक्ष्मी रावत, विभीषण का धनेश्वरी नेगी,  मंत्री का किरदार शोभा बिष्ट, मुनि का रूपा रावत व सोनिया रावत और  सुमंत का किरदार ललिता नेगी ने निभाया। निर्देशन संस्था की संस्थापक व निर्देशक सरोज रावत ने किया। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं ने भी बीच-बीच में प्रस्तुतियां दीं। 

इस अवसर पर सरस्वती विहार विकास समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएस चौहान, उपाध्यक्ष कैलाश राम तिवारी, वरिष्ठ मंत्री अनूप सिंह फर्त्याल, कनिष्ठ मंत्री सुबोध मैठानी, प्रचार सचिव सोहन सिंह रौतेला, मूर्ति राम बिजलवान, मंगल सिंह कुटी, आचार्य सुशांत जोशी, जयप्रकाश सेमवाल, गिरीश चंद डियूंडी, जयपाल सिंह बर्तवाल, सीएम पुरोहित, गोविंद सिंह मेहर, बीना असवाल, संगीता सेमवाल, निर्मला बिष्ट, हेमलता नेगी, रेखा डंगवाल, कुसुम पटवाल, राजेश्वरी नेगी, आशीष गुसाई, मंजू सेमवाल, सोना राणा, उमा चौहान, विद्या भंडारी, पुष्पा ममगाईं, गब्बर सिंह कैंतुरा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *