कुमाऊं मंडलविविधस्वास्थ्य

स्वास्थ्य सचिव ने अब बागेश्वर पहुंचकर लिया अस्पतालों की व्यवस्थाओं का जायजा, मरीजों से भी की बातचीत

बागेश्वर। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार कुमाऊं मंडल के दौरे के तीसरे दिन मंगलवार को बागेश्वर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत की पड़ताल करते हुए इसमें सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कपकोट के विधायक सुरेश गडिया के साथ जिला अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य चौपल में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

इसके बाद स्वास्थ्य सचिव ने डीएम अनुराधा पाल के साथ सीएचसी कांडा, जिला चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रवापखाल व सीएचसी बैजनाथ का निरीक्षण किया। उन्होंने डेंगू की रोकथाम के लिए अस्पताल के डेंगू वार्ड में मच्छरदानी सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। चिकित्सालय में पानी की निकासी, साफ़-सफाई और दवा के छिड़काव की उचित व्यवस्था करने को कहा। सचिव ने जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर सेंटर के कार्यांे में तेजी लाते हुए डायलिसिस सेंटर के पास की खाली भूमि पर अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दिए।
डॉ. कुमार ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन उपकरणों की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव बनाकर शीघ्र भेजे जाएं। उन्होंने कहा जल्द विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती भी की जाएगी। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य निदेशक (कुमाऊं मंडल) डॉ. तारा आर्य, सीएमओ डॉ.डीपी जोशी, उपजिलाधिकारी मोनिका, सीएमएस डॉ. वीके टम्टा, एसीएमओ डॉ. हरीश पोखरिया, डॉ. देवेश चौहान, तहसीलदार दीपिका आर्य, तितिक्षा जोशी सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *