सहिया के बहुद्देशीय शिविर में आईं 29 शिकायतें, 25 का निस्तारण
कालसी। राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे ‘जन सेवा’ कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार 28 मार्च को चकराता विधानसभा क्षेत्र में साहिया स्थित कृषि मंडी परिसर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि देहरादून की मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने कहा कि शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।
साहिया में आयोजित शिविर में 29 शिकायतें व आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 25 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। निस्तारित आवेदनों में सात मृत्यु प्रमाण पत्र, छह जन्म प्रमाण पत्र और 12 परिवार रजिस्टर की प्रतिलियां प्राप्त करने से संबंधित थे। कालसी के ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी भी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने शिविर में प्राप्त शिकायतों का 15 दिन के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
शिविर में चकराता की एसडीएम युक्ता मिश्रा, पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता (साहिया) प्रत्युष कुमार, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पीएन राय, कालसी की तहसीलदार सुशीला कोठियाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी चमन सिंह चौहान, खंड विकास अधिकारी उर्मिला बिष्ट आदि मौजूद रहे।कालसी। राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे ‘जन सेवा’ कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार 28 मार्च को चकराता विधानसभा क्षेत्र में साहिया स्थित कृषि मंडी परिसर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि देहरादून की मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने कहा कि शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।
साहिया में आयोजित शिविर में 29 शिकायतें व आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 25 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। निस्तारित आवेदनों में सात मृत्यु प्रमाण पत्र, छह जन्म प्रमाण पत्र और 12 परिवार रजिस्टर की प्रतिलियां प्राप्त करने से संबंधित थे। कालसी के ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी भी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने शिविर में प्राप्त शिकायतों का 15 दिन के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
शिविर में चकराता की एसडीएम युक्ता मिश्रा, पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता (साहिया) प्रत्युष कुमार, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पीएन राय, कालसी की तहसीलदार सुशीला कोठियाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी चमन सिंह चौहान, खंड विकास अधिकारी उर्मिला बिष्ट आदि मौजूद रहे।