मेले-उत्सवउत्तराखंड

दहन के लिए तैयार हुआ 131 फीट ऊंचा रावण, बन्नू दशहरा कमेटी की ओर से सीएम को दिया गया निमंत्रण

देहरादून। राजधानी के परेड मैदान पर रावण दहन की तैयारी अंतिम चरण में है। बन्नू दशहरा कमेटी इस बार 76वा दशहरा समारोह आयोजित कर रही है। इसके तहत परेड मैदान में रावण का 131 फीट ऊंचा पुतला लगाया गया है।

इस बार दशहरा से कुछ दिन पहले ही पुतले को मैदान में खड़ा कर दिया गया है। काफी संख्या में लोग, खासकर बच्चे परेड मैदान पर पहुंच कर रावण के पुतले के साथ सेल्फी खींच रहे हैं। इस बीच, रविवार को बन्नू दशहरा कमेटी की ओर से प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। उन्हें बन्नू बिरादरी के अध्यक्ष हरीश विरमानी की ओर से 76वेँ दशहरा उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि आने का निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर दशहरा कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंह नागपाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व ओबीसी आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा, भाजपा विधायक विनोद चमोली व खजानदास मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *