सूडान में फंसे 10 उत्तराखंडवासी सुरक्षित निकाल कर लाए गए नई दिल्ली
नई दिल्ली। सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकलने के लिए केंद्र सरकार ‘आपरेशन कावेरी’ संचालित कर रही है। इसके बुधवार रात भारत लाए गए नागरिकों में 20 उत्तराखंड निवासी हैं।
नई दिल्ली पहुंचे इन 10 लोगों का बुधवार रात हवाई अड्डे पर उत्तराखंड के स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा और सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी अमर सिंह बिष्ट ने स्वागत किया। उत्तराखंड के इन लोगों में सुनील सिंह, विनोद नेगी, प्रवीन नेगी, अनिल कुमार, शीशपाल सिंह, अंकित बिष्ट, जुनेद त्यागी, जुनेद अली, इनायत त्यागी और सलमा त्यागी शमिल हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार, निरंतर केंद्र सरकार के संपर्क में हैं।

