आपदा प्रबंधनऑपरेशंसहिमस्खलन

हेमकुंड यात्रा मार्ग पर हिमस्खलन की चपेट में आए पांच यात्री बचाए, महिला लापता

जोशीमठ। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर रविवार शाम हिमस्खलन होने से छह यात्री चपेट में आ गए। एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की रेस्क्यू टीमों ने पांच यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया। एक महिला बर्फ की चपेट में आकर लापता हो गई, जिसकी देर रात तक तलाश जारी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेमकुंड साहिब के दर्शन कर लौट रहा आखिरी जत्था शाम करी छह बजे अटलाकोटि में हिमस्खलन होने से फंस गया। यह स्थान हेमकुंड साहिब से करीब एक किलोमीटर आगे है। सूचना मिलते ही यात्रा मार्ग पर पहले से तैनात एसडीआरएफ ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। यात्रा मजिस्ट्रेट, पुलिस और स्थानीय सेवादार भी मदद को पहुंचे।

काफी देर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ ने दो किशोरियों समेत तीन महिलाओं और दो पुरुषों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। लापता महिला की तलाश में देर रात तक ऑपरेशन जारी था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *