भोला’ के साथ स्वर्णिमा की बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री
देहरादून। देहरादून निवासी स्वर्णिमा उपाध्याय ने अभिनेता और फ़िल्म निर्माता अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की है। देशभर के सिनेमाघरों में वीरवार को रिलीज हुई भोला में स्वर्णिमा उपाध्याय अस्सिटेंट डायरेक्टर हैं।
डीएवी की हिंदी विभागाध्यक्ष राखी उपाध्याय की बेटी हैं स्वर्णिमा
डीएवी कॉलेज (देहरादून) की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रखी उपाध्याय की पुत्री स्वर्णिमा ‘कौन बनेगा करोड़पति’, ‘इंडियाज बेस्ट जुड़वाज’ और ‘सारेगामा लिटिल चैंप’ में भी बतौर सहायक निर्देशक जुड़ी हैं। उन्होंने लंदन में पढ़ाई के दौरान मॉडलिंग भी की।
भोला फिल्म पैसिफिक मॉल स्थित पीवीआर सिनेमा में प्रदर्शित हुई है। फिल्म में कलाकारों के अभिनय के साथ ही निर्देशन को भी खूब सराहा जा रहा है। फिल्म के शो के दौरान पीवीआर के मैनेजर धीरज अरोड़ा, सुनील वालिया, रवि लखेड़ा, ड्यूटी मैनेजर अमित आदि ने स्वर्णिमा की माता राखी उपाध्याय का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर मौजूद अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष और नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि इस फिल्म में सहायक निर्देशक के तौर पर उत्तराखंड की बेटी स्वर्णिमा उपाध्याय ने पूरे पहाड़ को गौरवान्वित किया है।
‘भोला’ के साथ स्वर्णिमा की बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री