न्यूज विंडो

पाकिस्तान में बवाल, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तार

नई दिल्ली। पड़ोसी देश पाकिस्तान में मंगलवार दोपहर हुए एक बड़े घटनाक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच पूछताछ के लिए अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। बताया गया है कि उनकी गिरफ्तारी भ्रष्टाचार संबंधी मामले में इस वक्त की गई, जब वे पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सुनवाई के लिए पहुंचे थे। पाकिस्तानी रेंजर्स ने कोर्ट के बाहर से ही इमरान को दबोच लिया। इस दौरान इमरान समर्थकों और पुलिस के बीच जोरदार झड़पें हुईं, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पूर्व प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही देश भर में उनके समर्थक सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *