देवी आराधना के साथ शुरू हुआ नव संवत्सर-2080
देहरादून। चैत्र नवरात्र की प्रतिपदा तिथि के साथ ही 22 मार्च को भारतीय नववर्ष विक्रमी संवत-2080 का भी शुभारंभ हो गया है। संवत्सर-2080 को ‘नल’ नाम से जाना जा रहा है। इस संवत्सर के राजा बुध और मंत्री शुक्र हैं। इसके साथ ही चैत्र नवरात्र के व्रत और अनुष्ठान भी आरंभ हो गए हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार देवी दुर्गा नाव पर सवार होकर आई हैं, जबकि डोली में सवार होकर विदा होंगी। देवी के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना पूरे 9 दिन हो रही है। ऐसा काफी समय बाद हो रहा, जब कोई तिथि घटी नहीं है। 22 मार्च को घट स्थापना के साथ आरंभ हुए नवरात्र 30 मार्च को संपन्न होंगे। 30 मार्च को ही रामनवमी मनाई जाएगी।
