आपदा प्रबंधनगढ़वाल मंडल

तुंगनाथ क्षेत्र में आसमानी बिजली से झुलसे टिहरी निवासी दो भाई, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। तुंगनाथ क्षेत्र की पहाड़ियों पर स्थित चंद्रशिला के पास आसमानी बिजली की चपेट में आने से दो युवक झुलस गए। दोनो चचेरे भाई हैं। टिहरी जिले की घनसाली तहसील क्षेत्र के निवासी दोनो युवकों को एसडीआरएफ ने देर रात रेस्क्यू कर लिया। दोनो का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम बिजली गिरने से चंद्रशिला के पास दो युवक झुलस गए। इसकी सूचना रात जिला नियंत्रण कक्ष से एसडीआरएफ को दी गई। इस पर एएसआई हरीश बंगारी के साथ एसडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने स्थानीय पुलिस और डीडीआरएफ के साथ समन्वय बनाकर दोनो घायलों को स्ट्रेचर की मदद से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया, जहां से उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया गया। घायल युवकों की पहचान सागर नौटियाल (23 वर्ष) पुत्र जगदंबा प्रसाद और हिमांशु नौटियाल (29 वर्ष) पुत्र पारेश्वर प्रसाद दोनों निवासी सेमिया इगमघाट, घनसाली (टिहरी) के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *