Uncategorised

जी-20 समिट के लिए रामनगर में जुटे सदस्य राष्ट्रों के प्रतिनिधि

 

रामनगर। नैनीताल जिले के प्रसिद्ध पर्यटक केंद्र और जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के लिए विश्व विख्यात रामनगर में आयोजित तीन दिवसीय जी-20 समिट में हिस्सा लेने के लिए सदस्य देशों के प्रतिनिधि पहुंच चुके हैं। भारत और विभिन्न देशों के 60 से ज्यादा प्रतिनिधि इस सम्मेलन में ग्रीन डेवलपमेंट, जलवायु, तकनीकी विकास, महिला नेतृत्व विकास समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा में हिस्सा ले रहे हैं।

सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे विदेशी मेहमानों का पंतनगर हवाई अड्डे पर उत्तराखंडी टोपी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही दोपहर के भोज में उन्हें उत्तराखंडी लोक व्यंजन परोसे गए। सम्मेलन के मद्देनजर पूरे रामनगर क्षेत्र में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *