उत्तराखंडगढ़वाल मंडल

चिन्यालीसौड़ में बोले सीएम, विकासनगर-बड़कोट मार्ग का होगा चौड़ीकरण

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिन्यालीसौड़ में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनके साथ अपने भोजन का टिफिन साझा किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उसके जन कल्याणकारी प्रयासों को केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता पार्टी, सरकार और जनता के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। जनकल्याण के कार्यों में पार्टी कार्यकर्ताओं के सुझाव पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ता से सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने का आह्वान किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश से गंगोत्री तक रेल मार्ग का निर्माण प्रस्तावित है। इसके साथ ही विकासनगर-बड़कोट मोटर मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। यमुनोत्री में रोपवे का निर्माण जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इससे गंगोत्री-यमुनोत्री की यात्रा अधिक सरल व सुगम हो जाएगी।
इस दौरान गंगोत्री के विधायक सुरेश चौहान, पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, एसडीएम भटवाड़ी चत्तर सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा सत्येंद्र सिंह राणा, पूर्व चेयरमैन बडकोट अतोल रावत, महामंत्री भाजपा मुकेश टम्टा, वरिष्ठ भाजपा नेता सूरत राम नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *