गढ़वाल मंडलदेवभूमि दर्शन

चतुर्थ केदार रूद्रनाथ के कपाट खुले, द्वितीय केदार मद्महेश्वर की उत्सव डोली धाम रवाना

गोपेश्वर/ऊखीमठ। चमोली जिले में स्थित चतुर्थ केदार के रूप में मान्य भगवान रूद्रनाथ के मंदिर के कपाट शनिवार को ब्रह्ममुहूर्त में विधि-विधान के साथ खोले गए। ग्रीष्मकाल में 6 माह तक मंदिर में भगवान रूद्रनाथ के दर्शन होंगे। पुजारी जनार्दन प्रसाद तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु रूद्रनाथ पहुंचे हैं।

वहीं दूसरी ओर, रूद्रप्रयाग जिले में स्थित द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम के कपाट खोले जाने की प्रक्रियाएं भी आरंभ हो गई हैं। 22 मई को मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। शनिवार को भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली नए अनाज का भोग लगाए जाने के बाद विधि-विधान से पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में स्थापित हुई।
रावल भीमाशंकर लिंग की उपस्थिति में पुजारी बागेश लिंग ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। इसके बाद प्रात: 7.30 बजे उत्सव डोली अन्य देव डोलियों के साथ ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से मद्महेश्वर धाम के लिए प्रस्थान कर गई। किया‌ विभिन्न स्थानों पर भक्तों को दर्शन देते हुए प्रथम पड़ाव रांसी पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *