उत्तराखंडगढ़वाल मंडलदुर्घटना

केदारनाथ जा रहे गुजरात के यात्रियों का वाहन पलटा, 9 चोटिल

घनसाली। यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर केमुंडा खाल में गुजरात के यात्रियों का टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में 9 यात्रियों को चोटें आईं। एक गंभीर घायल को श्रीनगर के बेस अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना रविवार दोपहर को हुई। बताया जा रहा है कि वाहन संख्या यूके 07 टीडी 0025 में गुजरात के भरूच और अंकलेश्वर निवासी कुल 9 तीर्थयात्री सवार थे। चारधाम यात्रा पर निकले ये सभी यात्री यमुनोत्री-गंगोत्री के दर्शन करने के बाद उत्तरकाशी से केदारनाथ के लिए निकले थे। इसी दौरान केमुंडा खाल मंदिर के पास अचानक ब्रेक फेल होने से वाहन सड़क पर ही पलट गया। सूचना पर पहुंची चमियाला चौकी पुलिस ने लोगों की मदद से 3 घायलों को बेलेश्वर अस्पताल पहुंचाया, जबकि एक अन्य घायल को श्रीनगर के जाया गया है। अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हे प्राथमिक उपचार दिया गया। 

यात्रियों की पहचान दंपति औंकार सिंह राणा (49 वर्ष) व अनीता बेन (46 वर्ष) और जीत सिंह (47 वर्ष) व नीरू बेन (45 वर्ष) चारों निवासी साईं कृपा सोसायटी, झाड़ेश्वर (भरूच), दंपति धर्मेंद्र सिंह (42 वर्ष) व हंसा बेन (42 वर्ष) और उनका पुत्र दीपराज सिंह (21 वर्ष) तीनों निवासी वालिया रोड (अंकलेश्वर), महेंद्र सिंह (33 वर्ष) निवासी ग्राम शुक्लातीर्थ (भरूच) और चिरदीप सिंह (27 वर्ष) निवासी अंशू रोड (बड़ोदरा) के रूप में हुई है। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *