उत्तराखंड

आईएमए की पीओपी के बाद सेना को मिले 331 युवा अफसर, मित्र राष्ट्रों के 42 कैडेट्स भी पास आउट

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) की पासिंग आउट परेड के बाद शनिवार को 331 युवा अफसर विधिवत भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। सात मित्र राष्ट्रों के 42 कैडेट्स भी अफसर बनकर अपने-अपने देश की सेना को मिले हैं। बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली।

इस मौके पर सेना प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि तकनीकी के विकास के साथ ही युद्ध के तौर-तरीके भी बदले हैं। लिहाजा, सेना से नए जुड़ रहे अफसरों को बदलती प्रिस्थितियों से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए खुद को निरंतर तैयार करें।

इससे पूर्व सुबह आईएमए की ऐतिहासिक चेटवुड बिल्डिंग के सामने ड्रिल स्क्वायर पर दीक्षांत परेड हुई। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मेहर बनर्जी को स्वार्ड ऑफ ऑनर प्रदान की गई। अभिमन्यु सिंह को स्वर्ण पदक, कैसिनो कंपनी को

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट भूटान के किंगा लहेंडूप को चुना गया। सर्वाधिक 63 कैडेट्स उत्तर प्रदेश के रहे। उत्तराखंड के 25 कैडेट्स अफसर बने। विदेशियों में सर्वाधिक 19 कैडेट्स भूटान के थे। जबकि, तजाकिस्तान के 17, श्रीलंका के दो और मालदीव, सुडान, सेशेल्स व वियतमान का एक-एक कैडेट पासआउट हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *